Parda Paar Filmy Pyaar
Share:

Listens: 902.86k

About

सिनेमा हमारे जीवन की एक ऐसी प्रतिध्वनि है जो जीवन से सीख कर फिर उसे समझने और समझाने की प्रक्रिया उजागर करती है | हँसते, खिल-खिलाते, रोते, बूझते, लड़ाईयों और प्यार के बीच कहानियों और संवेदनाओं का यह पिटारा हमारे देश को १०० से भी अधिक वर्षों से बांधे हुए है | मनुष्य के संघर्षों और सोच को दर्शाने वाला यह माध्यम हर किसी का अपना निजी इतिहास बयान करता है| कहानियों और उनसे निकलने वाली सोच हर घर में चाय की चुस्की और समोसे के स्वाद में भर जाती हैं और हम सब किसी न किसी बहाने उनके होने वाले असर पर चर्चा अवश्य करते हैं| पर्दा पार फिल्मी प्यार पॉडकास्ट ब्रेकफास्ट@सिनेमा, जो २०१४ से सिनेमा का ज्ञान और सिनेमा से ज्ञान बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है, की पेशकश है | यह पॉडकास्ट इसी लक्ष्य की ओर एक और कदम है | हम हर उम्र और हर क्षेत्र के बच्चों और बड़ों के साथ कई विषयों पर काम करते हैं|

010 Chalti Ka Naam Gaadi | Satyen Bose

इस कड़ी में शिबांगी और अभिनव सन १९५८ की ग़ज़ब कॉमेडी फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' के बारे में चर्चा करेंगे, जो हँसाती तो है पर उसी के दौरान कई ज़रूरी ...

Show notes

009 Tumbbad | Rahi Anil Barve

इस कड़ी में शिबांगी और अभिनव सन २०१८ में बनी राही अनिल बर्वे द्वारा बनाई गई फिल्म तुम्बाड़ के बारे में बात करेंगे। भारतीय सिनेमा के नए उदय में एक मह...

Show notes

oo8 Maine Pyar Kiya | Sooraj Barjatya

इस कड़ी में शिबांगी और अभिनव सन १९८९ में बनी सूरज बड़जात्या की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया के बारे में बात करेंगे| भारतीय युवाओं को एक नयी ...

Show notes

oo7 Anand | Hrishikesh Mukherjee

इस कड़ी में शिबांगी और अभिनव सन १९७१ में बनी हृषिकेश मुख़र्जी की शानदार फिल्म आनंद के बारे में बात करेंगे| शायद बॉलीवुड के इतिहास में जीवन दर्शन पर...

Show notes

oo6 Mughal-E-Azam | K. Asif

इस कड़ी में शिबांगी और अभिनव सन १९६० में बनी करीमुद्दीन आसिफ़ की शानदार फिल्म मुग़ल-ए -आज़म, जो शायद बॉलीवुड के इतिहास में सबसे सुन्दर और सर्वश्रेठ...

Show notes

005 Chaalbaaz | Pankaj Parashar

इस कड़ी में शिबांगी और अभिनव सन १९८९ की पंकज पराशर-कृत चालबाज़ के बारे में बात कर रहे हैं| मुख्य भूमिका में हैं श्रीदेवी, रजनीकांत, श्रीदेवी, सनी द...

Show notes

004 Independence Day Special | Swades | Ashutosh Gowariker

स्वाधीनता दिवस की इस ख़ास कड़ी में शिबांगी और अभिनव सन २००४ की आशुतोष गोवारिकर कृत स्वदेस के बारे में बात कर रहे हैं | मुख्य भूमिका में हैं शाहरुख़...

Show notes

003 Maqbool | Vishal Bhardwaj

इस कड़ी में शिबांगी और अभिनव सन २००३ की विशाल भारद्वाज कृत मक़बूल के बारे में बात कर रहे हैं | मुख्य भूमिका में हैं इरफ़ान, तब्बू, मासुमेह, अजय गेह...

Show notes

002 Chameli ki Shaadi | Basu Chatterjee

इस कड़ी में शिबांगी और अभिनव सन १९८६ की बासु चटर्जी कृत चमेली की शादी के बारे में बात कर रहे हैं | मुख्य भूमिका में हैं अनिल कपूर, अमृता सिंह, पंकज...

Show notes

001 Amar Akbar Anthony | Manmohan Desai

इस कड़ी में शिबांगी और अभिनव सन १९७७ की मनमोहन देसाई कृत अमर अकबर एंथोनी के बारे में बात कर रहे हैं | अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, शबाना आज...

Show notes