“साहित्य संवाद” के इस विशेष एपिसोड में प्रख्यात कवि और चिंतक अरुण कमल से संवाद। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय,छ. संभाजी नगर द्वारा नयी शिक्षा नीति पाठ्यक्रम बी.ए. द्वितीय वर्ष - आधुनिक हिंदी कविता - "धार" कविता के रचनाकार, कविता की सृजन प्रक्रिया, समाज और साहित्य का संबंध, तथा समकालीन हिंदी कविता के स्वर पर यह बातचीत नई दृष्टि प्रदान करती है। साहित्य को गहराई से समझने वाले हर श्रोता के लिए यह संवाद विशेष महत्व रखता है।