Miscellaneous
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में आमतौर पर क्लच का खराब हो जाना या उनका जल जाना एक बड़ी समस्या के तौर देखी जाती है। यहां हम आपको आमतौर पर ड्राइविंग के दौरान की जाने वाली उन चार गलतियों के बारे बताएंगे, जिससे कार का क्लच तो जलता ही है, साथ में आपकी कार का माइलेज भी घटने लगता है। इन गलतियों को काबू में करने आप न सिर्फ अपने कार के कल्च प्लेट की उम्र बढ़ा सकते हैं, बल्कि कार की माइलेज भी बढ़ जाएगी और मेनटेनेंस का खर्च भी कम हो जाएगा।

