Urgent Update Rajasthan Recruitment Exams Rescheduled
Society & Culture
राज्य में CET समेत पांच बड़ी भर्ती परीक्षाएं अब नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सोमवार, 28 सितंबर को CET समेत पांच बड़ी भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है।
अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। इन भर्ती परीक्षाओं में 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स के शामिल होने की संभावना है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) भर्ती के 32 विषयों की परीक्षा 17 नवंबर से 21 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में कराई जाएगी।
वहीं, समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकंडरी स्तर की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक होगी। CET स्नातक स्तर की परीक्षा 16,17 और 18 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।इसके साथ ही प्रयोगशाला परिचारक सीधी भर्ती परीक्षा 25 जनवरी 2027 को और कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 तक होगी।
बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करें। टीचिंग एसोसिएट के 32 विषयों की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) भर्ती-2026 के तहत 32 विषयों की परीक्षा अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 17 नवंबर, 7, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 की तारीखें निर्धारित की गई हैं।
17 नवंबर और 14,17,18 और 21 दिसंबर को परीक्षा एक पारी में होगी। वहीं, 7, 9, 10, 11, 15 और 16 दिसंबर को दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में बोर्ड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), टैबलेट बेस्ड टेस्ट विद OMR अथवा पेपर-पेन OMR पैटर्न का इस्तेमाल कर सकता है।
CET सीनियर सेकंडरी की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर तक
समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकंडरी स्तर-2026 का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा हर दिन दो पारियों में होगी। वहीं, समान पात्रता परीक्षा (CET) स्नातक स्तर-2026 की परीक्षा 16 से 18 जनवरी 2027 तक होगी।
इसमें 16 और 17 जनवरी को दो-दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि 18 जनवरी को एक पारी में परीक्षा होगी। CET के जरिए अलग - अलग भर्तियों में आवेदन के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है, ऐसे में बड़ी संख्या में कैंडिडेट इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं। प्रयोगशाला परिचारक और कनिष्ठ अभियंता भर्ती की तारीख भी बदलीं
बोर्ड की ओर से प्रयोगशाला परिचारक सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा अब 25 जनवरी 2027 को एक पारी में आयोजित की जाएगी।
इसके बाद कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2026 की परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 तक होगी।
कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा प्रतिदिन एक पारी में आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नए कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बनानी होगी।
चुनाव के चलते बदला परीक्षा कार्यक्रम
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इससे पहले 23 जून और 1 जुलाई 2026 को जारी विज्ञप्तियों के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया था।
अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों के कारण अब परीक्षा कैलेंडर में संशोधन किया गया है।
ऐसे में अभ्यर्थियों से अपील है कि वे परीक्षा की तारीखों को लेकर किसी तरह के भ्रम में न रहें और संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही अपनी तैयारी करें।
—
2024 की प्रमुख भर्ती परीक्षाएं: तैयारी के लिए जरूरी टिप्स और रणनीतियाँ
—
2024 की सबसे महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाएं और सफल होने के लिए तैयारी के टिप्स
—
2024 की प्रमुख भर्ती परीक्षाएं और उनकी तैयारी के लिए जरूरी टिप्स
—
2024 की प्रमुख भर्ती परीक्षाएं: तैयारी कैसे करें और सफलता के टिप्स
—
2024 में भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें: टॉप टिप्स और स्ट्रेटेजीज़
—
2024 की सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की पूरी जानकारी और तैयारी टिप्स

