Mera Safar-Kitchen Se Corporate Tak by Subhash Chandra
Society & Culture
About The Book
“मेरा सफ़र — किचन से कॉर्पोरेट तक” एक सच्ची, प्रेरणादायक आत्मकथा है जो उत्तराखंड के एक छोटे पहाड़ी कस्बे पुरोला से शुरू होकर Infosys जैसी कॉर्पोरेट कंपनी तक पहुँचने की यात्रा को बयान करती है।
यह किताब एक ऐसे इंसान की कहानी है जिसने दो साल की उम्र में पिता को खोया, माँ की नथुनी बिकते देखी, भूखे पेट दिन गुज़ारे — और फिर भी हार नहीं मानी। इसमें एक माँ का अदम्य साहस है, एक निःस्वार्थ मार्गदर्शक “बाबूजी” की असीम मानवता है, और एक आम इंसान की असाधारण जिजीविषा है।

