"FIR 24" Bharti Nagpal- "बापू" की हत्या की साज़िश का "पर्दाफ़ाश"

Share:

PODCAST 24 (HINDI)

"FIR 24" Bharti Nagpal- "बापू" की हत्या की साज़िश का "पर्दाफ़ाश"

Society & Culture


"FIR 24" की इस कड़ी में सुनिए देश की सबसे सनसनीखेज हत्या को सुलझाने के पीछे के कुछ अनसुने किस्से। देश के बापू कहे जाने वाले महात्मा गांधी ( मोहनदास कर्मचंद गांधी) की हत्या की साजिश की पूरी कहानी। कैसे नाथू राम गोडसे,नारायण आप्टे, विष्णु करकरे और दतात्रेय ने मिलकर महात्मा गांधी की हत्या का जाल बुना। 30 जनवरी 1948 को प्रार्थना सभा से लौट रहे महात्मा गांधी जी की नाथू राम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी। आखिरकार क्यों महात्मा गांधी का केस दिल्ली से मुंबई पुलिस को दिया गया। हिन्दू महासभा का महात्मा गांधी की हत्या से क्या संबंध था? कैसे महात्मा गांधी के हत्यारों का पता चला ? जीवनलाल कपूर आयोग क्या था? कैसे महात्मा गांधी की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया गया? इन सारे सवालों के जवाब और महात्मा गांधी की हत्या की साजिश की पूरी कहानी बताएंगी भारती नागपाल सिर्फ पॉडकास्ट 24 पर। पॉडकास्ट 24 आवाज़ सबकी।