Episode 2 पलाश का पत्ता और रहस्यमयी जलेबियाँ

Share:

Anuragini -A Hindi Horror Love story

Episode 2 पलाश का पत्ता और रहस्यमयी जलेबियाँ

Society & Culture


अनुरागिनी: एक यक्षिणी का वचन — अध्याय 2

रात की डरावनी घटना के बाद मोनू खुद को समझाता है कि जो कुछ उसने देखा था, वह सिर्फ उसका वहम था।

सुबह वह परीक्षा देने स्कूल जाता है और गणित के पेपर में शानदार प्रदर्शन करता है। लेकिन स्कूल के बाद खेत में घंटों मेहनत करने के बाद जब वह शाम को अपने घर लौटता है, तो उसके सामने एक ऐसा रहस्य खड़ा होता है जिसका कोई जवाब उसके पास नहीं है।

उसकी बंद कमरे में गणित की किताबों के ऊपर रखा है — पलाश का एक ताजा पत्ता, गरमा-गरम जलेबियाँ और एक नई फाउंटेन पेन।

मोनू को लगता है कि यह सब रामरतन काका ने उसके लिए रखा है।

लेकिन क्या सच में ऐसा है?

रात होते ही कमरे में फिर वही मोगरे और कस्तूरी की खुशबू फैलती है... और अँधेरे में कोई धीमी आवाज मोनू से कहती है—

“अच्छा है... पढ़ते रहो।”

आखिर मोनू के कमरे में आने वाला वह अनदेखा साया कौन है? और वह उसकी इतनी चिंता क्यों करता है?

सुनिए “अनुरागिनी: एक यक्षिणी का वचन” का दूसरा अध्याय और जानिए इस रहस्यमयी कहानी का अगला राज।

अगर कहानी पसंद आए तो Follow करें और अगले अध्याय के लिए जुड़े रहें।