Zindagi 2

Share:

Aapke Alfaaz

Zindagi 2

Arts


कहते है हर रिश्ते को भगवान बनाता है धरती पर हर रिश्ते को इंसान निभाता है

गरीब हो अमीर हो पढ़ा लिखा या अनपढ़ हो अपने घर के लिए हर कोइ रोटियां जरुर कमाता है

बल्ब की रोशनी न सही खुला आसमान ही सही सबके नसीब में उजाला जरुर आता है

बिखरे हो कांटे कितने भी राह में चलने वाला मंज़िल तक पहुंच ही जाता है 

एक जगह कब ठहरा है वक्त का काफ़िला वक्त अच्छा हो या बुरा बीत जाता है

बंद आखों के सपने कहां ठहरते है खुली आंखों से मुकाम साफ़ नजर आता है

सोचने का क्या है मन कुछ भी सोच लेता है सोच कर जो करता है वही मुकाम पाता है।