Ep 36 PNB Scam - भगोड़े Mehul Choksi को नहीं ला सके भारत और खर्च कर दिए 3 करोड़ ।

Share:

Big Story | Part 14

Ep 36 PNB Scam - भगोड़े Mehul Choksi को नहीं ला सके भारत और खर्च कर दिए 3 करोड़ ।

News


मेहुल चोकसी की जैसे ही डोमिनिका में गिरफ्तारी हुई। वैसे ही भारत से कई अधिकारियों को मेहुल चोकसी को लाने के लिए डोमिनिका भेज दिया गया। ऐसा लगता था कि मेहुल 

को वापस लेकर ही भारत लौटेंगे भारतीय अधिकारी....मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए बॉम्बार्डियर ग्लोबल जेट 500 को भेजा गया है। सबसे कीमती विमान मेहुल को लाने के 

लिए भेजा गया। 

अब जरा इस विमान का खर्च भी जान लीजिए। ये विमान कतर एयरवेज का है। इसका एक घंटे का अनुमानित किराया 9 लाख रुपए है। इस हिसाब से जितना देर एंटीगुआ जाने में 

लगा, उसका किराया हैरान करने वाला है। इस प्लेन के एंटीगुआ जाने का खर्चा 1 करोड़ 35 लाख से 1 करोड़ 43 लाख के बीच है। इस हिसाब से आने जाने में करीब 3 करोड़ रूपये

फूंक खाली लौटा गया।