Ep 19 Top5 | Pak Kashmir पर हुआ नरम? | Global Reaction | Farmers Protest | Myanmar | CoronaUpdate| JeffBezos
News
भारत में करीब 70 दिनों से आंदोलन पर बैठे किसानों के समर्थन में अब दुनियाभर की कई मशहूर हस्तियां आगे आ गई हैं. एनवायर्नमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग और अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना के बाद अब अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी ने भी कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है.कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने बुधवार को ट्वीट में किसानों को समर्थन देते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला लोकतंत्र खतरे में है. भारतीय किसानों का मुद्दा इतना बड़ा हो गया है कि ब्रिटेन और अमेरिका की संसद से इस पर करीबी से नज़र रखी जा रही है. UK में गुरचरन सिंह नाम के एक व्यक्ति ने किसानों के समर्थन में लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए एक याचिका भी दाखिल की है और अब तक इस याचिका पर करीब 1 लाख लोग हस्ताक्षर भी कर चुके है.

